ट्रांसफर से परेशान पुलिस हवलदार ने सर्विस राइफल एके-47 से खुद को मारी गोली

गोंदिया : तबादले से तनाव में आकर एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के नवेगांवबांध थाना अंतर्गत आने वाले धाबेपवनी AOP से जुड़ा है।

नक्सल प्रभावित गोंदिया जिले के आदिवासी इलाकों में माओवादियों के गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस आउटपोस्ट AOP बनाया जाते हैं , प्रत्येक एओपी में चारों तरफ 5 से 6 मोर्चे रहते हैं जहां संत्री के रूप में ड्यूटी लगाई जाती है ।
गुरुवार 16 जनवरी को धाबेपवनी पुलिस आउटपोस्ट में मोर्चा ड्यूटी पर संत्री के रूप में तैनात जयराम कारू कोरेटे ( 50 निवासी शंभूटोला कड़ीकसा तहसील देवरी ,जि. गोंदिया ) ने अपने बैरैक में ही सर्विस राइफल एके-47 से खुद को गोली मारी।

गोली की आवाज सन्नाटे में गूंज उठी , सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे झांकने पर संत्री का शव खून से लथपथ दिखाई पड़ा इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है बहरहाल मृतक पुलिसकर्मी का मोबाइल और एके 47 सर्विस राइफल यह दोनों जांच हेतु सीज़ कर जब्त कर लिए गए हैं। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है तथा पूरे मामले की जांच नवेगांव बांध थाना प्रभारी योगिता चापले कर रही है।

पुलिस कर्मी ने बीवी को कॉल किया ,ट्रांसफर से परेशान था

जानकारी के मुताबिक हाल ही में पुलिस हवलदार जयराम कारू कोरेटे ( बक्कल नंबर 24 ) की धाबेपवनी से तिरोड़ा थाना में बदली हो गई थी जिसके लिए मंजूरी अहवाल भेजा गया था , ट्रांसफर से परेशान पुलिस हवलदार का कहना था कि मेरा कोई कसूर न होते हुए भी मेरी बदली कर दी गई।

पत्नी को फोन कर कहा- मेरा ट्रांसफर हो गया, मैं अपने आप को खतम कर देना चाहता हूं

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जाता है कि घटना से 5 से 10 मिनट पूर्व उसने अपनी बीवी को कॉल लगाया और फोन पर बात की और ट्रांसफर की बात साझा करते हुए कहा मुझे तिरोड़ा नहीं जाना है और मुझको यही रहना है मेरे साथ ज्यादती हुई है मैं अपने आप को मारना चाहता हूं , ऐसा उसने अपनी पत्नी से कहा और उसके बाद ड्रेस में मोर्चा ड्यूटी पर संत्री के रूप में तैनात हेड कांस्टेबल ने वहीं केबिन में अपने आप को फायर कर दिया।

मोबाइल और राइफल दोनों सीज़ कर घटना की जांच शुरू

अनुमान लगाया जा रहा है कि स्थानांतरण के कारण उन्होंने आत्महत्या की होगी , हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है तथा मोबाइल और राइफल दोनों सीज़ कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
बता दें कि गोंदिया जिले में पुलिसकर्मियों की खुदकुशी का मामला थमा नहीं है बीते दो माह के अंदर दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Comment

और पढ़ें