घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद, तीनों की हालत गंभीर है
गोंदिया:- यह घटना ऐसी की जिसमें एक साइकिल सवार समेत सड़क किनारे बैठे दो लोगों को टक्कर मार दी. यह घटना सोमवार 2 को सुबह गोंदिया पॉलिटेक्निक के सामने की है घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है. इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों के नाम हेमराज राऊत (उम्र 54, निवासी कोसेटोला, गोरेगांव) और कादिर शेख (उम्र 38, निवासी फुलचूर) हैं.
स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज क्षेत्र में ट्रक पार्किंग स्थल है, इस कारण ट्रक चालक इस क्षेत्र में सड़क किनारे हमेशा चैतपरी आदि लगाकर बैठे रहते हैं, इसी बीच घटना की सुबह गोरेगांव से गोंदिया की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी पॉलिटेक्निक कॉलेज के बगल में सड़क के किनारे बैठे दो ट्रक चालकों सहित एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पलट गई इस घटना का वीडियो इलाके के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सभी घायलों का इलाज गोंदिया के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।








