नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एआई उडी फोटो का नया ट्रेंड तेजी से फैल रहा है, जिसमें गूगल जेमिनी के नैनो बनाना एआई एप के जरिए लोग तरह-तरह के प्रॉम्प्ट से अपनी तस्वीरें बना रहे हैं। महिलाओं को लेकर इन दिनों बनाना एआई पर साड़ी वाला ट्रेंड चल रहा है। महिलाएं एक के बाद एक इस एप की मदद से अपना साडी वाला फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करके खूब लाइक बटोर रही हैं। अब इस कड़ी में इस बनाना एआई टेक्नोलॉजी पर एक लड़की ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। लड़की ने इसे अपने फोटो से उदाहरण देकर समझाया है और जो उसने खुलासा किया है, उसे जानने के बाद आप कभी भी इस तरह के एप पर अपनी तस्वीरें नहीं बनाएंगे। झलक भवनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बता रही है कि इस साड़ी वाले फोटो ट्रेंड को उसने भी ट्राई किया था।

एआई को कैसे पता चला एक तिल है
इस बाबत लड़की ने फुल स्लीव वाले ग्रीन सूट में अपना एक फोटो अपलोड किया था और इस फोटो के जवाब में उसे बनाना एआई से काले रंग की साड़ी और ब्लाउज में फोटो मिला, लेकिन चौंकाने वाली बात यह नहीं हैं। दरअसल, लड़की ने बताया कि उसने फुल स्लीव सूट में फोटो शेयर किया था, लेकिन बनाना एआई को कैसे पता चला है कि उसकी हाथ पर ऊपर की ओर एक तिल भी है, जबकि वो तो सट की स्लीव से कवर था। ऐसे में लड़की का कहना है कि यह एप लड़कियों की सुरक्षा के लिहाज खतरनाक है। उसने कहा कि लड़कियां और महिलाएं ऐसे किसी भी ट्रेंड को फॉलो करने से पहले सौ बार सोच लें।









