गोंदिया जिले में पेट्रोल-डीज़ल और LPG सप्लाई सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं

गोंदिया : जिले में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिला सूचना कार्यालय द्वारा ताज़ा आंकड़े जारी किए गए हैं। 25 मार्च 2026 तक जिले में ईंधन और गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जारी रिपोर्ट के अनुसार—

👉 जिले में कुल 90 पेट्रोल पंप संचालित हैं।
👉 पेट्रोल का कुल स्टॉक 7 लाख 6 हजार 600 लीटर दर्ज किया गया है।
👉 वहीं डीज़ल का स्टॉक 9 लाख 33 हजार 300 लीटर उपलब्ध है।

एलपीजी गैस की बात करें तो—

👉 जिले में कुल 21 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं।
👉 घरेलू गैस की कुल मांग 4699 सिलेंडर है, जबकि स्टॉक 5434 सिलेंडर उपलब्ध है।
👉 कमर्शियल गैस की मांग 103 सिलेंडर और स्टॉक 151 सिलेंडर दर्ज किया गया है।

📢 जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल, डीज़ल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।

➡️ नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ईंधन व गैस का उपयोग करें।

और घबराई हुई जनता को प्रशासन ने जन जागृति के माध्यम से समझाना जरूरी है ऐसा भी कुछ लोगों का कहना है उम्मीद है प्रशासन जल्द इस पर भी अमल करेगी.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Copy Is Not Allowed !!