BREAKING NEWS: देवरी के रानी दुर्गावती चौक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

गोंदिया ( देवरी ) : देवरी के रानी दुर्गावती चौक पर अभी-अभी एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। रोड क्रॉस कर रहे दो मोटरसाइकिल सवार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और दोनों के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर आया है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AA 7869 पर सवार दोनों व्यक्ति शराब के नशे में धुत थे। वे नशे की हालत में रानी दुर्गावती चौक पर रोड पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक क्रमांक CG 04 PG 7314 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में घायल हुए दोनों व्यक्ति बेलगांव (तहसील देवरी) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों की पहचान निम्न रूप में हुई है: चन्द्रभान उइके (उम्र 40 वर्ष, निवासी- बेलगांव, देवरी) परमलाल पदौती (उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी- बेलगांव, देवरी) हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन दोनों के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर और स्थिति की नाजुकता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गोंदिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुँच कर पुलिस ने दोनों वाहनों के नंबरों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश के साथ-साथ आगे की  जांच देवरी पुलिस कर रही है ।

    👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

    Leave a Comment

    और पढ़ें