दर्दनाक हादसा: मसूलकसा घाट पर तेज रफ्तार ट्रक ने तेंदुए को रौंदा, मौके पर ही मौत

गोंदिया ( देवरी ) : राष्ट्रीय महामार्ग पर मसूलकसा घाट के पास 8/10/26 की रात एक सड़क हादसा सामने आया है। सड़क पार कर रहे एक वयस्क नर तेंदुए (बिबट) को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में गंभीर चोटें आने के कारण तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना 8/10/26 की रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।
• तेंदुए की उम्र: मृत नर तेंदुए की उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष आंकी गई है।
• हादसे का कारण: हाईवे पार करते समय भारी वाहन की चपेट में आना।
• वन विभाग की कार्रवाई: सूचना मिलते ही कोका वाइल्डलाइफ रेंज और देवरी वन परिक्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
वन विभाग की टीम ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी है। जंगल से सटे इस संवेदनशील मार्ग पर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Copy Is Not Allowed !!