ब्रेकिंग न्यूज़ (अपडेट): धासगढ़ झरने में डूबने की घटना – आज का सर्च ऑपरेशन स्थगित, एक युवक अभी भी लापता

गोंदिया ( चिचगढ़ / सड़क अर्जुनी ) : धासगढ़ झरने में नहाने के दौरान हुए हादसे के बाद चल रहा राहत और बचाव कार्य आज शाम को रोक दिया गया है। अंधेरा होने और पानी की गहराई अधिक होने के कारण आज का शोध कार्य (सर्च ऑपरेशन) स्थगित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए दो युवकों में से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरा युवक अभी भी लापता है।
अपडेटेड विवरण:
• सर्च ऑपरेशन स्थिति: आज रात का शोध कार्य बंद।
• अगली कार्रवाई: कल सुबह 6:00 बजे से पुनः बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
• स्थिति: चिचगढ़ पुलिस, महसूल विभाग एवं जिला आपत्ती व्यवस्थापन शोध व बचाव पथक की टीम मौके पर मौजूद है और लापता युवक की तलाश जारी रखेगी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Copy Is Not Allowed !!